Home » आज है प्रपोज डे, इस खास अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार

आज है प्रपोज डे, इस खास अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार

by The Photon News Desk
Propose Day
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर। वेलेंटाइन सप्ताह के दूसरे दिन यानी आठ फरवरी को Propose Day मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर से अपने दिल की फीलिंग्स को शेयर करते हैं। अगर आप किसी को अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो उसे आज शेयर कर सकते हैं। अपने लाइफ पार्टनर को भी इस दिन खास तरीके से प्रपोज कर स्पेशल फील करवा सकते हैं। वहीं, जो लोग अपने पार्टनर से दूर रहते हैं वे व्हाट्सएप या ग्रीटिंग कार्ड के जरिए उन्हें मैसेज या शायरी भेजकर अपने प्यार का इजहार कर रहे सकते हैं।

जमशेदपुर के रोहित ने बताया कि उनकी प्रेमिका बाहर में रहती है। ऐसे में उन्हें व्हाट्सएप के जरिए प्यार का इजहार किया है। रोहित ने लिखा है कि ‘यूं तो तेरे लिए चांद तारे तोड़ लाऊं, इश्क में मैं तेरे सारा जहां छोड़ आऊं। तू भी कर दे अगर इजहार-ए-मोहब्बत, सारा जीवन तुझे अपनी पलकों पर बैठाऊं। आई लव यू। इस तरह से दूर रहने वाले प्रेमी अपनी प्रेमिका को संदेश या फिर मैसेज भेजकर प्यार का इजहार कर रहे हैं।

Propose Day  : शहर के गिफ्ट दुकान गुलजार

वेलेंटाइन सप्ताह को लेकर जमशेदपुर के गिफ्ट बाजार भी गुलजार हो चुका है। इन बाजारों में इन दिनों सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। इसमें सबसे अधिक प्रेमी युगलों की संख्या है। वहीं, गिफ्ट दुकान में भी एक से बढ़कर एक गिफ्ट लाए गए हैं।

पहले दिन रोज डे के मौके पर गुलाब का भाव काफी बढ़ा हुआ था। 10 रुपये का गुलाब 15 व 20 रुपये का गुलाब 30 रुपये में बिक रहा था। फिर भी रोजाना की अपेक्षा 40 प्रतिशत गुलाब की बिक्री अधिक हुई है।लोगों की मांग को देखते हुए बाजार में कई किस्म के गुलाब लाए गए थे। इसमें लाल गुलाब, पीला गुलाब, ऑरेंज गुलाब, सफेद गुलाब, गुलाबी गुलाब सहित अन्य शामिल है।

– नौ फरवरी (Chocolate Day): वेलेंटाइन डे का तीसरा दिन यानी नौ फरवरी को चाकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को चाकलेट गिफ्ट कर खास महसूस कराते हैं।

– 10 फरवरी (Teddy Day): 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। इस दिन पार्टनर एक दूसरे को तोहफे में टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। अलग-अलग कलर के टेडी का मतलब भी अलग होता है।

– 11 फरवरी (Promise Day): 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। इस दिन पार्टनर एक-दूसरे से अपने प्यार और हमेशा साथ रहने का वादा करते हैं।

-12 फरवरी (Hug Day): प्रामिस के अगले दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। इन दिन कपल्स अपने पार्टनर को गले लगाकर अपना प्यार जताते हैं। अक्सर लोग जिस फीलिंग्स को शब्दों और बातों में बयां नहीं कर पाते हैं वे एक दूसरे को गले लगाकर अपनी फीलिंग्स को महसूस कराते हैं।
– 13 फरवरी (Kiss Day): 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। जब पार्टनर अपनी बातों को शब्दों से बयां नहीं कर पाते हैं, तो कुछ कपल्स एक दूसरे को किस करके अपनी भावनाओं को जताते हैं।

14 फरवरी (Valentine Day): अंतिम दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। 14 फरवरी का दिन कपल्स के लिए बेहद ही खास होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर से लाइफटाइम साथ रहने का वादा करते हैं। कई लोग अपने पार्टनर को शादी के लिए भी प्रपोज करते हैं।

Read Also : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, पीएनबी में विशेषज्ञ अधिकारी के 1,025 पदों पर निकली भर्ती

Related Articles