एंटरटेनमेंट डेस्क : फिल्म व टीवी अदाकारा परिणीति चोपड़ा अब फाइनली मिसेज राघव चड्ढा बन गई हैं। 24 सितंबर को पंजाबी रीति रिवाजों संग यह सेलेब्रिटी कपल विवाह बंधन में बंध गया। शादी के बाद रिसेप्शन से परिणीति और राघव का पहला फोटो सामने आ गया है। पारम्परिक लहंगे के इतर परिणीति शादी के बाद बेबी पिंक साड़ी में नजर आईं। वहीं, राघव ब्लैक खूबसूरत सूट में नजर आए। गले में खूबसूरत डायमंड नेकलेस और माथे पर सिंदूर में परिणीति काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

एक सप्ताह से उदयपुर के पैलेस में थी हलचल
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने नए जीवन की शुरुआत कर चुके हैं। उदयपुर में बीते सप्ताह भर से हलचल मची हुई थी. शाही अंदाज में हुई शादी के बाद सभी परिणीति चोपड़ा और राघव की पहली झलक पाने के लिए बेकरार थे। अब पति पत्नी की शादी के बाद सामने आई पहली तस्वीर इंटरनेट पर धूम मचाए हुए है। परिणीति राघव की शादी के बाद का यह पहला फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्टार कपल के संगीत का वीडियो सोशल मीडिया पर
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद इस स्टार कपल के संगीत का एक और अनदेखा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे के साथ बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रिसेप्शन के लिए लाइटों से सजा द लीला पैलेस
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद अब द लीला पैलेस में कपल के ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए पैलेस को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी उदयपुर पहुंचे थे। जिन्होंने अब शादी के वेन्यू से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ईटाइम्स के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के सात फेरे हो चुके हैं। अब दोनों ऑफिशियली पति-पत्नी बन चुके हैं। खबरों के अनुसार अब कपल गेस्ट को ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी भी देगा। इसी बीच एक्ट्रेस बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा ने शादी के वेन्यू से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो मिरर सेल्फी लेती नजर आई हैं।
READ ALSO : थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ के इस सीन से बवाल , एफआईआर भी हो गयी दर्ज
बोट से पहुंची बारात, खास मेहमान हुए शामिल
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए। ताज लेक पैलेस में सेहरा बंदी के बाद आप नेता राघव बोट में बरातियों संग वेडिंग वैन्यू तक पहुंचे थे। इस शादी में सिर्फ खास रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। सानिया मिर्जा, मनीष मल्होत्रा, हरभजन सिंह, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान, आदित्य ठाकरे आदि कुछ नाम विशेष अतिथियों में शामिल थे।

