Home » UP Weather Update : आज से हो सकती है बारिश की शुरुआत, झांसी में पारा 39℃ के पार

UP Weather Update : आज से हो सकती है बारिश की शुरुआत, झांसी में पारा 39℃ के पार

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज गुरुवार से बदलने जा रहा है। राज्य में आज से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है और आने वाले चार दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और अन्य कई जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के चलने का भी पूर्वानुमान है।

हालांकि, बीते दिनों से शुष्क मौसम के चलते प्रदेश का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। झांसी में अधिकतम तापमान 39℃ के पार पहुंच चुका है और प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 30℃ के ऊपर बना हुआ है।

गरज-चमक के साथ पड़ सकतीं हैं बौछारें

13 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान, तेज हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और औरैया जैसे जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है।

14 मार्च से थमेगा तेज हवाओं का सिलसिला

इसी तरह, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। 14 मार्च से प्रदेश में तेज हवाओं का सिलसिला धीरे-धीरे थम जाएगा। पश्चिमी यूपी में 14 मार्च को फिर से कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

15 और 16 मार्च को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, 17 और 18 मार्च तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद जताई गई है।

इस दौरान लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18.5℃ और अधिकतम तापमान 34.9℃ रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, अयोध्या में न्यूनतम तापमान 13℃ और झांसी में अधिकतम तापमान 39.3℃ दर्ज किया गया है।

Read Also- Jharkhand Weather Update : झारखंड में हीटवेव का अलर्ट, गर्मी बढ़ने की संभावना, जानें कौन से जिले होंगे प्रभावित

Related Articles