Home » Ranchi Crime: काम छोड़ने की बात पर आग बबूला हुआ ओनर, ऑटो चालक को पेट्रोल डालकर जलाया

Ranchi Crime: काम छोड़ने की बात पर आग बबूला हुआ ओनर, ऑटो चालक को पेट्रोल डालकर जलाया

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: रांची में इंसानियत को झकझोर देने वाली खौफनाक घटना सामने आई है। ऑटो चालक ने काम छोड़ने की बात की तो उसके मालिक ने उस पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। चालक जख्मी है। उसका इलाज रिम्स में चल रहा है।

घटना कांटाटोली इलाके की है। ​पीड़ित ऑटो चालक की पहचान समीर उर्फ सोनू के रूप में हुई है। समीर पिछले 10 सालों से नामकुम निवासी एक व्यक्ति का ऑटो चलाता था। 11 जुलाई को समीर ने अपने मालिक से कहा कि वह अब आगे उसकी गाड़ी नहीं चला पाएगा और काम छोड़ना चाहता है।

​समीर की यह बात उसके मालिक को बर्दाश्त नहीं हुई। गुस्से में उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

​आरोप है कि उसी दिन शाम करीब 5:30 बजे कांटाटोली के यूनियन बैंक के पास एक खौफनाक साजिश रची गई। आटो मालिक के बेटे और उसके एक साथी ने समीर को घेरकर उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और माचिस जलाकर आग लगा दी। ​अचानक हुए इस हमले में समीर का शरीर बुरी तरह जल गया। उसकी दोनों कलाइयां, हाथ, छाती और पेट आग की चपेट में आ गए। लहूलुहान और झुलसी हालत में उसे तुरंत रिम्स दाखिल कराया गया।

पीड़ित के भाई मोहम्मद आरिफ (गुड्डू) ने इस मामले में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Read Also:  Ranchi Crime: दिनदहाड़े बाइक की डिक्की तोड़कर 12 लाख के सोना-चांदी ले उड़े उचक्के

Related Articles

Leave a Comment