Home » Jharkhand Police: रांची के बरियातू में गोलियों की तड़तड़ाहट,​टाइगर मोबाइल के जवानों ने किया अचूक निशाने का अभ्यास

Jharkhand Police: रांची के बरियातू में गोलियों की तड़तड़ाहट,​टाइगर मोबाइल के जवानों ने किया अचूक निशाने का अभ्यास

अपराध पर नकेल एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए रांची पुलिस की तैयारी,जवानों को सिखाए गए त्वरित और सुरक्षित कार्रवाई के गुर

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: शहर में अपराध पर लगाम लगाने और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए रांची पुलिस एक्शन मोड में है। बरियातू के जैप-1 ग्राउंड में पुलिसकर्मियों के लिए एक विशेष फायरिंग सेशन का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में शहर के विभिन्न थानों के प्रभारियों के साथ-साथ ‘टाइगर मोबाइल’ की टीम ने हिस्सा लिया और छोटे हथियारों से अपनी मारक क्षमता को परखा।

​कम समय में सटीक एक्शन की ट्रेनिंग

इस स्पेशल ट्रेनिंग का मुख्य मकसद पुलिस बल को किसी भी अचानक पैदा होने वाली आपात स्थिति के लिए तैयार करना है। अभ्यास के दौरान जवानों को कम से कम समय में हथियार संभालने, निशाना साधने और सुरक्षित तरीके से फायरिंग करने के गुर सिखाए गए। पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा मानकों का बारीकी से पालन किया गया।

​ट्रेनिंग के मुख्य उद्देश्य

अचानक सामने आई चुनौती या वारदात के समय त्वरित और सटीक जवाब देना, जवानों में हथियारों के प्रति सुरक्षा,अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ाना, शहरवासियों को सुरक्षित महसूस कराना और अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ पैदा करना ही प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य है।

​एसएसपी का विजन, डीएसपी की निगरानी

सिटी डीएसपी केवी रमण ने बताया कि एसएसपी राकेश रंजन के दिशानिर्देशों पर यह कौशल विकास अभियान चलाया जा रहा है। जवानों की कार्यकुशलता और मानसिक मजबूती के लिए ऐसे अभ्यास नियमित रूप से कराए जाते रहेंगे। इस पहल से राजधानी में विधि-व्यवस्था को बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी।
Read Also: Cyber Crime: फ्रेंचाइजी के नाम पर व्यापारी से ठगे 6.85 लाख रुपये, साईबर गैंग ने ऐसे लगाया चूना 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment