Home » Jamshedpur News : कचरे से कारीगरी, छात्रों ने शिक्षकों को दिए 100 से अधिक हस्तनिर्मित उपहार

Jamshedpur News : कचरे से कारीगरी, छात्रों ने शिक्षकों को दिए 100 से अधिक हस्तनिर्मित उपहार

‘वेस्ट से बेस्ट’ के साथ गुरु के प्रति सम्मान और स्नेह का भी दिया संदेश

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : शिक्षक दिवस पर गुलमोहर हाईस्कूल के Gulmohur StartUp Studio के छात्र उद्यम ‘Gulmohur Rejuven’ ने अनूठी पहल करते हुए शिक्षकों के लिए 100 से अधिक हस्तनिर्मित ईयररिंग्स और की-रिंग्स तैयार किए। इन उपहारों की खासियत यह रही कि इन्हें क्रोशिया, क्ले, कपड़ों की बची कतरनों और अन्य अनुपयोगी एवं पुनः इस्तेमाल योग्य सामग्रियों से तैयार किया गया।

विद्यार्थियों ने महज 15 दिनों में इन उत्पादों को तैयार किया। शिक्षक मेंटर्स मेघा और सुदेश के मार्गदर्शन में छात्रों ने डिजाइन तैयार करने से लेकर सामग्री चयन, निर्माण और फिनिशिंग तक की पूरी प्रक्रिया में भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों के हाथों से बने इन उपहारों को पाकर खुशी और भावुकता व्यक्त की।

यह Gulmohur Rejuven का दूसरा प्रोडक्शन है। इससे पहले विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के अवसर पर हस्तनिर्मित राखियां तैयार की थीं। इस पहल के जरिए छात्रों को उद्यमिता, रचनात्मकता, टीमवर्क, समय प्रबंधन, समस्या समाधान, संसाधनों के सदुपयोग और पर्यावरण संरक्षण जैसे व्यावहारिक कौशल सीखने का अवसर मिल रहा है।

विद्यालय की प्राचार्य प्रीति सिन्हा ने कहा कि उपलब्धि केवल 100 से अधिक उत्पाद तैयार करने में नहीं, बल्कि बच्चों की सीख में है। जब विद्यार्थी बेकार समझी जाने वाली सामग्री में भी नए उत्पाद की संभावना देखते हैं, तो वे नवाचार, उद्यमिता और सतत विकास को किताबों के बजाय अनुभव से सीखते हैं। StartUp Studio का उद्देश्य बच्चों को केवल ज्ञान का उपभोक्ता नहीं, बल्कि विचारों, उत्पादों और समाधानों का सृजक बनाना है।
शिक्षक दिवस पर छात्रों की यह पहल ‘वेस्ट से बेस्ट’ के साथ गुरु के प्रति सम्मान और स्नेह का भी सुंदर संदेश दे गई।

Related Articles

Leave a Comment