Ranchi : पटना से रांची आ रही इंडिगो के विमान 6 E 6152में बर्ड हिट की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि जब यह विमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था तभी यह घटना घटी। लैंडिंग के समय एक पक्षी विमान से टकरा गया। हालांकि, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार इंडिगो पर सवार सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि इस विमान में 120 यात्री सवार थे।
अधिकारियों के अनुसार बर्ड हिट के बाद विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि बर्ड हिट के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाई और विमान को आसमान पर काफी देर तक उड़ाया। गौरतलब है कि रांची एयरपोर्ट पर बर्ड हिट की यह घटना पहली नहीं है। इसके पहले भी इस एयरपोर्ट पर कई बार विमान बर्ड हिट का शिकार हुए हैं।


