Home » RANCHI CHRISTMAS NEWS: मुख्यमंत्री पहुंचे आर्च बिशप हाउस, बालक यीशु से लिया आशीर्वाद, क्रिसमस गैदरिंग में दी बधाई

RANCHI CHRISTMAS NEWS: मुख्यमंत्री पहुंचे आर्च बिशप हाउस, बालक यीशु से लिया आशीर्वाद, क्रिसमस गैदरिंग में दी बधाई

by Vivek Sharma
सीएम पहुंचे आर्च बिशप हाउस
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को पत्नी कल्पना सोरेन संग आर्च बिशप हाउस रांची क्रिसमस उत्सव में सम्मिलित हुए। उन्होंने बालक यीशु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को सेलिब्रेट किया। इससे पूर्व आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री और आर्च बिशप ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी। खुशी के इस मौके पर बिशप हाउस, मनरेसा हाउस, सद्भावना, सेंट जेवियर्स कॉलेज और अल्बर्ट कॉलेज के फादर मौजूद थे।

क्रिसमस मिलन महोत्सव में हुए शामिल

लोयला ग्राउंड में क्रिसमस मिलन समारोह में भी सीएम शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म खुशियों का पैगाम लेकर आता है। प्रभु यीशु के आगमन को लेकर हर तरफ खुशियों का माहौल दिख रहा है। सभी पूरे उमंग, उत्साह और जोश के साथ इस त्योहार का जश्न मना रहे हैं। खुशियों का यह माहौल हमेशा बना रहे, ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

हर तरफ क्रिसमस गैदरिंग की धूम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशु के अवतरण को लेकर राजधानी रांची में आकर्षक विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। चारों तरफ रौनक ही रौनक है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में क्रिसमस गैदरिंग हो रहा है। लोयला ग्राउंड में क्रिसमस मिलन महोत्सव का भव्य आयोजन पिछले चार दिनों से हो रहा है। यह समारोह अपनी पहचान के साथ और आगे बढ़े। इसकी गूंज बहुत दूर तक सुनाई दे, यीशु से प्रार्थना करते हैं।

सबके प्रति मान-सम्मान बना रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना है। लेकिन, यह सिर्फ सरकार के स्तर पर संभव नहीं है। आप सभी के सहयोग औऱ साथ मिलने से ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बिना किसी द्वेष-भाव के एक -दूसरे का हाथ पकड़ कर आगे बढ़ते हैं तो एक सुंदर वातावरण बनता है, जहां हर किसी के लिए मान-सम्मान की भावना पैदा होती है।

इनकी रही मौजूदगी

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, आर्च बिशप फादर विंसेंट आईन्द, फादर अजीत कुमार खेस, फादर आनंद डेविड खलखो और जीईएल चर्च के मॉडरेटर मार्शल केरकेट्टा विशेष रूप से मौजूद थे।

Related Articles