Home » RANCHI CRIME NEWS : शराब दुकान पर फायरिंग के बाद बाइक सवार अपराधी फरार, तलाश जारी 

RANCHI CRIME NEWS : शराब दुकान पर फायरिंग के बाद बाइक सवार अपराधी फरार, तलाश जारी 

फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान हो चुकी

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित गेतलसूद में एक सरकारी शराब दुकान पर मंगलवार को देर रात फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने दुकान के बाहर पहुंचकर अचानक गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस के अनुसार, फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान हो चुकी है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है और वह क्षेत्र का पुराना अपराधी बताया जा रहा है। हालांकि फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। रंगदारी या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच-पड़ताल की और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

Related Articles

Leave a Comment