Home » Ranchi Road News : 18.11 करोड़ की सड़क योजना रद्द, कटहल मोड़- दलादली चौक चौड़ीकरण पर BREAK

Ranchi Road News : 18.11 करोड़ की सड़क योजना रद्द, कटहल मोड़- दलादली चौक चौड़ीकरण पर BREAK

by Nikhil Kumar
Ranchi Road News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने राजधानी रांची में प्रस्तावित कटहल मोड़ से दलादली चौक (एमडीआर-012, रिंग रोड) तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति रद्द कर दी है। करीब 18.11 करोड़ रुपये की इस योजना को डी-सैंक्शन किए जाने के बाद अब इस मार्ग के उन्नयन पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं।
करीब 2.07 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुनर्निर्माण के साथ भूमि अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग तथा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) जैसे कार्य प्रस्तावित थे। यह परियोजना रांची शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।

निकासी पर पूरी रोक

विभागीय निर्णय के बाद स्पष्ट कर दिया गया है कि इस योजना के मद में किसी भी प्रकार की राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पूर्व स्वीकृति के आधार पर कोई निकासी नहीं हुई हो।

सीएम की स्वीकृति के बाद लिया गया निर्णय

सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय विभागीय मंत्री सह मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद लिया गया है। योजना रद्द किए जाने की सूचना संबंधित वित्तीय और प्रशासनिक इकाइयों को भी दे दी गई है।

स्थानीय स्तर पर निराशा

कटहल मोड़ से दलादली चौक तक का यह हिस्सा लंबे समय से जाम और खराब सड़क की समस्या से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार चौड़ीकरण की मांग की जाती रही है। ऐसे में योजना रद्द होने से लोगों में निराशा देखी जा रही है। हालांकि इंजीनियर के अनुसार, नए सिरे से सड़क के चौड़ीकरण का डिजाइन तैयार किया जा रहा है।

Read Also- The Photon News Sting Operation : रांची में पुलिस पर हावी किन्नर नेटवर्क, स्टेशन रोड का पटेल चौक बना अब नया ठिकाना : Ranchi Transgender Network

Related Articles

Leave a Comment