Home » RANCHI NEWS: महापौर के लिए 5 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, नामांकन एक भी नहीं

RANCHI NEWS: महापौर के लिए 5 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, नामांकन एक भी नहीं

53 वार्ड के लिए वार्ड पार्षद के 111 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, दो अभ्यार्थियों ने दाखिल किया नामांकन

by Vivek Sharma
रांची नगर निकाय चुनाव 2026 में मेयर व वार्ड पार्षद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित, देखें किस प्रत्याशी को कौन सा चिन्ह मिला।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: नगरपालिका निर्वाचन-2026 को लेकर शुक्रवार को रांची समाहरणालय और बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में बनाये गये निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष से अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये। महापौर के लिए 5 और सभी 53 वार्ड के लिए कुल 111 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं वार्ड-2 से सरिता देवी और वार्ड-37 से राहुल कुमार ने नामांकन दाखिल किया।

महापौर पद के लिए रमा खलखो, विनोद कुमार बड़ाइक, तनुत तुलियो तिग्गा, बीरू तिर्की और देवी दयाल मुंडा ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। महापौर के लिए अब तक 11 अभ्यर्थी नाम निर्देशन पत्र खरीद चुके हैं। हालांकि अभी तक किसी ने नामांकन नहीं किया है।

बुण्डू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 4 नाम निर्देशन पत्र की बिक्री हुई जबकि नामांकन शून्य रहा, वार्ड पार्षद के लिए 13 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई।

Related Articles