RANCHI: रांची के विभिन्न इलाकों में आज 30 मार्च को जरूरी कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से यह जानकारी दी गई है। वहीं लोगों से 11 बजे के पहले जरूरी काम निपटा लेने की अपील की गई है।
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल आरएमसीएच के अंतर्गत 11 केवी बरियातू फीडर में आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत कार्य किया जाएगा। इस दौरान अरविंद मार्ग और मैथन विवाह भवन के पास नए पोल लगाने का काम होगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं डोरंडा अवर प्रमंडल क्षेत्र में भी हिनू एयरपोर्ट रोड पर तार बदलने और पोल लगाने का कार्य किया जाएगा। इस कारण यहां सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान हिनू एयरपोर्ट रोड के आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग करें।

