Home » RANCHI CITY NEWS: गैस खत्म तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, छोटा सिलेंडर है न, जिला प्रशासन ने एजेंसियों को दिया ये निर्देश

RANCHI CITY NEWS: गैस खत्म तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, छोटा सिलेंडर है न, जिला प्रशासन ने एजेंसियों को दिया ये निर्देश

गैस एजेंसी से संपर्क कर छोटे सिलेंडर की होगी डोरस्टेप डिलीवरी

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने अहम बैठक कर उपभोक्ताओं को राहत देने का काम किया हैं। एसडीओ कुमार रजत की अध्यक्षता में गैस सप्लाई एजेंसियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। प्रशासन की ओर से छोटे गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर जोर दिया गया। उन्होंने गैस एजेंसियों को छोटे सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही उपभोक्ताओं को जानकारी देने के लिए टोल-फ्री नंबर जारी करने और प्रचार-प्रसार बढ़ाने को भी कहा है।

अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता का घरेलू सिलेंडर 25 दिन से पहले खत्म हो जाता है तो वह बिना बुकिंग के 5 किलोग्राम या 2 किलोग्राम का छोटा गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उपभोक्ता सीधे गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं और डोरस्टेप डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि होली पर्व के दौरान सप्लाई चेन में अस्थाई व्यवधान के कारण गैस वितरण प्रभावित हुआ था, लेकिन अब स्थिति सामान्य है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे नियमित 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की बुकिंग कम से कम 25 दिन पहले कर लें, ताकि समय पर होम डिलीवरी मिल सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई एजेंसी इसमें शामिल पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment