Ranchi: सरकार ने गुरुवार को उत्पाद विभाग के कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जमशेदपुर में सहायक आयुक्त उत्पाद के पद पर अरुण कुमार मिश्रा को नियुक्त किया गया है। अरुण कुमार मिश्रा इससे पहले रांची में सहायक आयुक्त के पद पर थे। जमशेदपुर में सहायक आयुक्त उत्पाद के पद पर रहे अजय कुमार को रामगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया है। रामगढ़ में वह सहायक आयुक्त कार्यालय में निरीक्षक उत्पाद के पद पर भेजे गए हैं।
झारखंड सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। सरायकेला-खरसावां का नया प्रभारी अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज को बनाया गया है। क्षितिज विजय मिंज इससे पहले गुमला के प्रभारी अधीक्षक थे। सरायकेला-खरसावां के प्रभारी अधीक्षक रहे। सौरभ तिवारी को धनबाद का निरीक्षक उत्पाद बनाया गया है।
चाईबासा के प्रभारी अधीक्षक उत्पाद के पद पर रंजन तिवारी की नियुक्ति की गई है। रंजन तिवारी को लातेहार से यहां भेजा गया है। रंजन तिवारी लातेहार के प्रभारी अधीक्षक थे। चाईबासा में तैनात रहे अरविंद कुजूर को रामगढ़ स्थानांतरित किया गया है। जामताड़ा के अशोक कुमार और धनबाद के कुमार सत्येंद्र को जमशेदपुर ट्रांसफर किया गया है।
यहां यह दोनों निरीक्षक उत्पाद के तौर पर भेजे गए हैं। जमशेदपुर में तैनात निरीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव को प्रमोशन दिया गया है। उन्हें चतरा का प्रभारी अधीक्षक उत्पाद बनाया गया है। गजेंद्र कुमार सिंह को रांची का संयुक्त आयुक्त उत्पाद, उमाशंकर सिंह को सहायक आयुक्त उत्पाद और संजय कुमार मेहता को बोकारो का सहायक आयुक्त उत्पाद बनाया गया है।

