Home » RANCHI NEWS: जिला प्रशासन ने की 176 वाहनों की जांच, 3.61 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

RANCHI NEWS: जिला प्रशासन ने की 176 वाहनों की जांच, 3.61 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

तुपुदाना, दलादली, रातू, रिंग रोड और कांके क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वाहनों के दस्तावेजों की जांच

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में वाहन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी की निगरानी में तुपुदाना, दलादली, रातू, रिंग रोड और कांके क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, ओवरलोडिंग पर रोक लगाना, प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करना और अवैध परिवहन गतिविधियों पर अंकुश लगाना था। जांच के दौरान कुल 176 वाहनों की जांच की गई। जिनमें भारी वाहन, यात्री वाहन, व्यावसायिक और निजी वाहन शामिल थे।

अभियान के दौरान वाहनों के मोटर वाहन कर, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC), आवश्यक परमिट और चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। इसके अलावा हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों के पालन की भी जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों पर विभिन्न धाराओं के तहत कुल 3,61,751 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं दस्तावेज अधूरे या अमान्य पाए जाने पर दो वाहनों को जब्त किया गया। इनमें से एक वाहन रातू थाना और दूसरा कांके थाना में सुरक्षित रखा गया है। उपायुक्त ने कहा कि सड़कें सभी की संपत्ति हैं और नियमों का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रांची की सड़कों को सुरक्षित, प्रदूषण मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Comment