Home » RANCHI NEWS: सदर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी और इवनिंग ऑर्थो ओपीडी शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत

RANCHI NEWS: सदर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी और इवनिंग ऑर्थो ओपीडी शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI (JHARKHAND): सदर अस्पताल में मंगलवार को प्लास्टिक सर्जरी ओपीडी और इवनिंग ऑर्थोपेडिक सर्जरी ओपीडी की शुरुआत की गई। जिसका उद्देश्य मरीजों को समय पर और उन्नत चिकित्सीय परामर्श व सर्जरी की सुविधा प्रदान करना है। ओपीडी का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार और उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सर्जन डॉ आरके सिंह, डॉ अजीत कुमार, प्लास्टिक सर्जन डॉ तनमय प्रसाद और डॉ विवेक भी उपस्थित रहे। प्लास्टिक सर्जरी ओपीडी को इमरजेंसी वार्ड के पास रूम नंबर 28 में खोला गया है।

ओपीडी के साथ सर्जरी भी

प्लास्टिक सर्जन डॉ तनमय प्रसाद ने जानकारी दी कि, हर दिन अस्पताल में एक या दो मरीज ऐसे आते हैं जिन्हें प्लास्टिक सर्जरी या रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की आवश्यकता होती है, लेकिन अब तक यहां इसके लिए उचित संसाधन नहीं थे। अब ओपीडी के माध्यम से परामर्श के साथ-साथ सर्जरी भी संभव हो सकेगी। अभी तक 10 से अधिक सफल सर्जरी की जा चुकी हैं, जिनमें जलने के बाद की सर्जरी और डायबिटिक फुट की सर्जरी शामिल है। डॉ विवेक ने बताया कि किसी अंग के कट जाने या डैमेज हो जाने पर अगर मरीज को 6 घंटे के अंदर हॉस्पिटल लाया जाता है तो उसके अंग को पूरी तरह से बचाया जा सकता है।  

मरीजों को राहत देना है उद्देश्य

सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि शाम की ऑर्थोपेडिक ओपीडी सुबह के समय मरीजों की भीड़ को कम करेगी और दिन में न आ पाने वाले मरीजों को राहत देगी। आने वाले समय में और भी ओपीडी विस्तार किया जाएगा। प्लास्टिक सर्जरी ओपीडी में क्लेफ्ट लिप, मैक्सिलोफेशियल ट्रॉमा, कॉस्मेटिक सर्जरी, माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी, डायबिटिक फुट केयर और बर्न कॉन्ट्रैक्चर जैसे केस देखे जाएंगे।

READ ALSO: Ranchi News: मोरहाबादी में ब्राउन शुगर बेचते पांच ड्रग्स पैडलर्स गिरफ्तार, तीन पूर्व में जा चुके हैं जेल

Related Articles