Home » Sahibganj Civil Surgeon Inspection : रात 2 बजे शुरू हुआ एक्शन! साहिबगंज में सिविल सर्जन ने खोली अस्पतालों की पोल

Sahibganj Civil Surgeon Inspection : रात 2 बजे शुरू हुआ एक्शन! साहिबगंज में सिविल सर्जन ने खोली अस्पतालों की पोल

by Rakesh Pandey
Sahibganj Civil Surgeon Inspection
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज : झारखं के साहिबगंज जिले में एक बार फिर सिविल सर्जन के पद पर नियुक्त हुए डॉ. रामदेव पासवान ने देर रात औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उजागर कर दी। डॉ. पासवान ने क्रमशः सीएचसी बरहेट, सीएचसी बोरियो और साहिबगंज सदर अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्हें लापरवाही और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा।

Sahibganj Civil Surgeon Inspection : बरहेट सीएचसी : 2:22 बजे मिली अव्यवस्था

डॉ. पासवान सबसे पहले रात 2:22 बजे बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था अस्त-व्यस्त पाई गई। कई आवश्यक सेवाएं अनुपलब्ध थीं और जिम्मेदार कर्मचारी ड्यूटी से नदारद थे।

बोरियो सीएचसी : 2:51 बजे अस्पताल बंद, कोई नहीं मौजूद

इसके बाद वे 2:51 बजे बोरियो सीएचसी पहुंचे। यहां स्थिति और भी बदतर थी। अस्पताल का मुख्य गेट बंद था और कोई डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। डॉ. पासवान को स्वयं अस्पताल का गेट खोलना पड़ा। इस लापरवाही पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

Sahibganj Civil Surgeon Inspection : सदर अस्पताल : 3:33 बजे भी लापरवाही बरकरार

रात 3:33 बजे उन्होंने साहिबगंज सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां भी मरीजों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाएं लचर पाई गईं। आवश्यक मेडिकल सुविधाएं और स्टाफ की उपस्थिति बेहद असंतोषजनक रही।

सख्त रुख अपनाएंगे सिविल सर्जन : पदभार ग्रहण से पहले ही दिखाई सक्रियता

डॉ. पासवान ने संकेत दिए हैं कि वे जल्द ही जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए सख्त कदम उठाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पतालों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है और उम्मीद जताई जा रही है कि पुराने तेवरों के साथ डॉ. पासवान फिर एक बार स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ बनाएंगे।

Read Also- Palamu News : जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Related Articles