Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित साकची गुरुद्वारा के पीछे शनिवार को अचानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से वहां खड़ी पांच बाइक और कई साइकिलें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पास की बस्ती में कचरा जलाया गया था। उसी दौरान आग धीरे-धीरे फैलते हुए आगे बढ़ गई और वहां खड़ी बाइक व साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।
दमकल कर्मियों ने समय रहते आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया, लेकिन तब तक कई बाइक बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

