Home » Saraikela Live-in Relationship Murder : सरायकेला में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े पर टांगी से हमला, युवक की मौत

Saraikela Live-in Relationship Murder : सरायकेला में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े पर टांगी से हमला, युवक की मौत

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Saraikela (Jharkhand) : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक खौफनाक घटना सामने आई है। राधास्वामी सत्संग गेट के पास लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक जोड़े पर अज्ञात हमलावर ने टांगी से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में 35 वर्षीय भोला बिरुआ उर्फ रितेश बिरुआ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी सहवासी सीता मार्डी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीता मार्डी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विवाहित महिला का लिव-इन और पति का खूनी हमला

आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सीता मार्डी और भोला बिरुआ पिछले एक साल से साथ रह रहे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि सीता मार्डी विवाहित हैं और पिछले एक साल से अपने पति राजेन्द्र मार्डी से अलग रह रही थीं। उनके चार बच्चे भी हैं। वहीं, मृतक भोला बिरुआ भी विवाहित थे और अपनी पत्नी व बच्चों से दूर सीता के साथ जीवन बिता रहे थे। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे।

थाना प्रभारी के अनुसार, राजेन्द्र मार्डी इस रिश्ते से सख्त नाखुश था। जब भी वह विरोध करने आता था, भोला उसे मारपीट कर भगा देता था। बुधवार की रात, राजेन्द्र ने कुलुपटंगा स्थित घर में घुसकर सोते हुए भोला और सीता पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भोला बिरुआ को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक कलह का नतीजा लग रहा है। पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र मार्डी की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी दल गठित कर दिया है और उसकी तलाश जारी है। इस सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Related Articles