Home » Saranda News : सारंडा के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बिटकिलसोय में CRPF के साथ ग्रामीणों ने मनाया नया साल

Saranda News : सारंडा के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बिटकिलसोय में CRPF के साथ ग्रामीणों ने मनाया नया साल

सीआरपीएफ जवानों ने ग्रामीणों के लिए विभिन्न प्रकार के पकवान की भी व्यवस्था की। वहीं बच्चों के बीच जवानों ने मिठाई एंव चॉकलेट भी बांटी

by Rakesh Pandey
Saranda News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: सारंडा के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बिटकिलसोय स्थिति सीआरपीएफ कैंप में सीआरपीएफ के जवानों एंव ग्रामीणों ने नया साल पर परांपरागत ढोल नगाड़ा के साथ नाच गान कर एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही इस पर सीआरपीएफ जवानों ने ग्रामीणों के लिए विभिन्न प्रकार के पकवान भी व्यवस्था की थी। वहीं छोटे छोटे बच्चों के बीच जवानों ने मिठाई एंव चॉकलेट भी बांटी।

इस मौके पर सीआरपीएफ 134 बिटकिलसोय द्वितीय समादेष्टा पुरुषोत्तम कुमार ने कहा नये साल पर बिटकिलसोय के ग्रामीणों ने सीआरपीएफ कैंप के जवानों ने नये साल की बधाई एक दूसरे को दी। यह खुशी का माहौल अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। यह माहौल देखकर प्रतीत हो रहा हैं कि अब अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सली का खात्मा तय है।

सीआरपीएफ के जवान ग्रामीणों के साथ

वहीं सभी ग्रामीणों को द्वितीय समादेष्टा ने बताया किसी प्रकार की दिक्कत होती है चाहे वह स्वास्थ्य हो चाहे पढ़ाई लिखाई सभी में सीआरपीएफ के जवान ग्रामीणों के साथ है। मौके पर जराईकेला एस आई अभिनाश हेम्ब्रोम, काफी संख्या में ग्रामीण एंव जवान मौजूद थे।

Read Also- Palamu News: 11 सूत्री मांगों को लेकर जोमैटो कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, पलामू में ऑनलाइन फूड डिलीवरी ठप

Related Articles