Home » Seraikela Accident : चांडिल में ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की घटनास्थल पर मौत; Chandil Trailer Bike Accident

Seraikela Accident : चांडिल में ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की घटनास्थल पर मौत; Chandil Trailer Bike Accident

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास रोड पर शुक्रवार की देर रात एक ट्रेलर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन युवकों की मौत हुई है, उनमें नरगाडीह गांव का रहने वाला धनंजय सिंह सरदार और सुमन सिंह सरदार हैं।

जबकि, इसी गांव का ठाकुर सिंह सरदार गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए चांडिल अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद, परिजन घायल ठाकुर सिंह सरदार को एमजीएम अस्पताल ले गए। यहां उसका इलाज चल रहा है।

हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बताते हैं कि यह हादसा न्यू बाईपास रोड पर घोड़ानेगी पुलिया के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। ड्राइवर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ट्रेलर काफी तेज रफ्तार से चल रहा था। इसी के चलते यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles