Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के कंपोजिट शराब दुकान में एक व्यक्ति ने काउंटर पर बैठे युवक पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। बताते हैं कि पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की।
लेकिन, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की को रफा दफा करने की कोशिश में लगी हुई है।
बताते हैं कि पिस्टल तानने वाला व्यक्ति शराब खरीदने आया था। इस दौरान दुकानदार और उसके बीच विवाद हो गया। तभी व्यक्ति ने कमर में खोंसा गया पिस्तौल निकाला और काउंटर कर्मी पर तान दिया और उसे धमकी दी।
इस घटना का फोटो भी वायरल हो गया है। फोटो में व्यक्ति की कमर में खोंसा हुआ पिस्तौल देखा जा रहा है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ऐसी घटना रांची में हुई थी। जब शराब खरीदने आए युवकों ने फायरिंग कर दी थी। इस मामले में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
Read also Jamshedpur Murder: जमशेदपुर में सामने आया हत्या का एक और मामला, फायरिंग में घायल युवक की TMH में मौत

