Home » Jaraikela Naxal Arrest : जराइकेला में दो नक्सली समर्थक गिरफ्तार, नक्सलियों की रसद सामग्री और आईईडी ब्लास्ट के तार बरामद

Jaraikela Naxal Arrest : जराइकेला में दो नक्सली समर्थक गिरफ्तार, नक्सलियों की रसद सामग्री और आईईडी ब्लास्ट के तार बरामद

by Rajeshwar Pandey
Jaraikela Naxal Arrest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस ने जराइकेला थाना क्षेत्र के तेताई गांव में छापेमारी कर दो नक्सली समर्थकों मतियश तोपनो और आशीष जाते को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से नक्सलियों को रसद सामग्री और अन्य आवश्यक सामान की आपूर्ति में संलिप्त थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सारंडा में नक्सलियों के दो समर्थक तेताई गांव में हैं, जो रसद सामग्री और अन्य आवश्यक सामान की आपूर्ति करते हैं।

सूचना महत्वपूर्ण थी, इसलिए एसपी अमित रेनू के निर्देश पर जराइकेला थाना प्रभारी अमित पासवान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम लगातार दोनों समर्थन पर नजर बनाए हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों नक्सली समर्थक तेताई गांव में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गुरुवार को देर रात दोनों को धर दबोचा। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से नक्सलियों को सप्लाई की जाने वाली खाद्य सामग्री के साथ-साथ आईईडी ब्लास्ट में प्रयुक्त तार भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने दोनों समर्थन से काफी पूछताछ करने के बाद शुक्रवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से सारंडा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। यह कार्रवाई पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ लगातार पुलिस को मिल रही सफलता का एक और उदाहरण है। पुलिस की टीम ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और अन्य नक्सली समर्थकों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles