बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अब डिजनी की आने वाली फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ में मुफासा के आइकॉनिक किरदार को आवाज देंगे। शाहरुख खान के लिए इस भूमिका में पहला कदम है, और फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जिसमें वह जंगल के सम्राट मुफासा के रूप में दहाड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

इस लॉन्च के हिस्से के रूप में शाहरुख ने एक दिल छूने वाली वीडियो भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने मुफासा से अपनी व्यक्तिगत कनेक्शन पर बात की। अभिनेता ने अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए मजाक में यह भी कहा कि उन्हें मुफासा की हेयर स्टाइल अपने जवानी के दिनों की याद दिलाती है।
मुफासा के इस स्पेशल पोस्टर ने उनके फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दी है।यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 20 दिसंबर 2024 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस ‘मुफासा: द लायन किंग’ को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में देख सकेंगे। किंग खान की आवाज से मुफासा का किरदार जीवित होता नजर आ रहा है, और यही वजह है कि फिल्म मोस्ट अवेटेड के लिस्ट में शुमार हो चुकी है।

