Home » दिल्ली की CM आतिशी ने दाऊद से की बीजेपी की तुलना, शिवराज ने किया पलटवार

दिल्ली की CM आतिशी ने दाऊद से की बीजेपी की तुलना, शिवराज ने किया पलटवार

सीएम ने कहा कि 'बीजेपी का किसानों की बात करना ठीक उसी तरह है जैसे दाऊद अहिंसा पर प्रवचन दे रहा हो।' इस पत्र में आगे आतिशी ने कहा कि 'किसानों का जितना बुरा हाल बीजेपी के समय हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी की तुलना दाऊद इब्राहिम से कर दी है। बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए, सीएम आतिशी ने कहा कि ‘बीजेपी का किसानों पर बात करना, ठीक वैसा ही है, जैसे दाऊद अहिंसा पर प्रवचन दे रहा हो’। दिल्ली की सीएम ने यह बातें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पत्र के जवाब में लिखीं।

सीएम आतिशी ने बीजेपी पर कसा तंज

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पत्र का जवाब देते हुए, दिल्ली की सीएम, आतिशी ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए बीजेपी की तुलना आतंकवादी दाऊद इब्राहिम से कर दी। सीएम ने कहा कि ‘बीजेपी का किसानों की बात करना ठीक उसी तरह है जैसे दाऊद अहिंसा पर प्रवचन दे रहा हो।’ इस पत्र में आगे आतिशी ने कहा कि ‘किसानों का जितना बुरा हाल बीजेपी के समय हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ। पंजाब में किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं, मोदी जी से कहिए, उनसे बात करें। बीजेपी की सरकार में किसानों पर लाठियां, गोलियां बरसाई गई’।

किसानों के प्रति उदासीन ‘आप’ सरकार : चौहान

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को एक पत्र लिखकर दिल्ली के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया था। उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि दिल्ली सरकार की उदासीनता के कारण किसान कई केंद्रीय योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया अपना रही है। केंद्र में किसानों के हित के लिए जिन कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया गया है, उसे दिल्ली सरकार ने लागू नहीं किया है।

Related Articles