Home » Sonuwa Murder Case : सोनुवा में डायन-बिसाही के आरोप में 60 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या, शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Sonuwa Murder Case : सोनुवा में डायन-बिसाही के आरोप में 60 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या, शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Jharkhand Hindi News : मृतका के बड़े बेटे ने आरोप लगाया कि गांव में किसी की मृत्यु होने पर उसकी मां पर आरोप लगाया जाता था और झगड़ा भी होता था

by Rajeshwar Pandey
Sonuwa- murder- case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड अंतर्गत बालजुड़ी गांव के पास एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की गांव के ही कुछ लोगों ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वृद्ध महिला के शव को गोईलकेरा जाने वाली पुलिया (पोटोलोर) के पास फेंक दिया गया।

शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा शव

शुक्रवार को सुबह जब ग्रामीण शौच करने गए, तो वृद्ध महिला के शव को देखा। जानकारी के मुताबिक बालजुड़ी गांव निवासी जमुना पूर्ति अपने छोटे बेटे शिव कुमार पूर्ति की पत्नी सुखमती पूर्ति व बेटी सूर्यमणि कुंकल के साथ गांव में रहती थी।

गायब होने के बाद परिजनों की काफी खोजबीन

रविवार रात को घर से रहस्यमय ढंग से जमुना पूर्ति गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जमुना पूर्ति का कहीं भी पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने गुजरात में मजदूरी कर रहे छोटे भाई शिवकुमार पूर्ति व चेन्नई में मजदूरी कर रहे बड़े भाई सनातन पूर्ति को घटना के बारे में बताया गया।

सूचना देने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

सूचना पाकर दोनों भाई सनातन और शिव कुमार गांव पहुंचे। दोनों भाइयों ने भी मां जमुना पूर्ति की काफी खोजबीन किया, लेकिन पता नहीं चल सका। परिजनों द्वारा जमुना पूर्ति की कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी गई, लेकिन पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों ने थाने में दी सूचना

शुक्रवार की सुबह गोईलकेरा जाने वाली पुलिया (पोटोलोर) के पास वृद्ध महिला के शव को ग्रामीणों ने देखा और थाना में सूचना दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और वृद्ध महिला जमुना पूर्ति की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेजा गया शव

महिला का शव सड़ा गला होने के कारण अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो सका। उसके बाद महिला की शव को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर ले जाया गया।

घर में ही धारदार हथियार से हुई महिला की हत्या

महिला को अपने ही घर में हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को घर से दूर गोईलकेरा जाने वाली पुलिया (पोटोलोर) के पास फेंक दिया गया था। जिस दिन महिला घर से लापता हुई थी उसी दिन ही महिला की हत्या कर दी गई थी। हत्या के 6 दिन बाद सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

बेटे ने ग्रामीणों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक जमुना पूर्ति के बड़े बेटे सनातन पूर्ति ने बताया कि डायन-बिसाही के आरोप में उसकी मां की हत्या ग्रामीणों द्वारा अपराहन कर की गई। गांव में किसी की मृत्यु होने पर मेरे मां पर आरोप लगाया जाता था और झगड़ा भी होता था। मां की हत्या के दो दिन पहले रामेश्वर पूर्ति नामक एक व्यक्ति नशे के हालात में चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा था कि आज किसी की हत्या करेंगे कोई कुछ नहीं करेगा‌। यह सारी बातें मेरी बहन सूर्यमुणि कुंकल ने सुनी थी। बेटे ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपी को जल्द से पकड़ कर कार्रवाई की जाए। बेटे ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई की करती तो शायद मेरी मां की जान बच जाती।

सोनुवा थाना प्रभारी ने नहीं उठाया फोन

घटना के संबंध में मोबाइल पर सोनुवा थाना प्रभारी शशि बाला भेंगरा को फोन नहीं उठाया। जिससे घटना के संबंध में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Read Also- Jharkhand News : धनबाद में पटेल जयंती पर विधायक जयराम महतो ने युवाओं से किया राष्ट्र हित मे योगदान करने का आह्वान, घाटशिला उपचुनाव में प्रशासन पर एकतरफा काम करने का आरोप

Related Articles