Home » सर्टिफिकेट के लिए छात्र -छात्राएं घंटो धूप में लाइन लगने को मजबूर, कॉलेज प्रशासन ने सुविधा का नहीं रखा ध्यान

सर्टिफिकेट के लिए छात्र -छात्राएं घंटो धूप में लाइन लगने को मजबूर, कॉलेज प्रशासन ने सुविधा का नहीं रखा ध्यान

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राउरकेला : स्नातक में नामांकन को लेकर एक तरफ छात्र छात्राओं में नया उत्साह का माहौल है वहीं दूसरे तरफ उन्हें महाविद्यालय में इंटर का मूल प्रमाण पत्र, मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंटर परीक्षा पास करने बाद काफी संख्या छात्र छात्राएं सोमवार को शहर के ओराम पाड़ा स्थित म्यूनिसिल कालेज में अपने सर्टिफिकेट लेने पहुंचे थे। सुबह 9 बजे से ही लंबी कतारें लगी हुई थी।

देर तक चिलचिलाती धूप में खड़े होने से विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के बीच छात्र- छात्राओं को घंटो खड़े होकर अपनें बारी का इंतजार करना पड़ा। बावजूद इसके बहुतों को सर्टिफिकेट नहीं मिला। उन्हें मार्कशीट,माइग्रेशन और सर्टिफिकेट के लिए तीन काउंटर से होकर गुजरना पड़ रहा है। जहां हर काउंटर के कतार में उन्हें 1 घंटे से अधिक समय लग रहा है।

कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की असुविधा को लेकर कोई उपाय नहीं किया गया था। इस सबंध में छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा सभी डॉक्यूमेंट खुले में वितरण करा रही है। जबकि कॉलेज प्रशासन को इसके लिए किसी हॉल में करानी चाहिए।

इस पर कालेज के प्रचार्य नें अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंटर में छात्र-छात्रों की संख्या 700 के करीब है । कॉलेज में भवनों का मरम्मत का काम चल रहा है। जिसके चलते यह दिक्कत हो रही है।

Related Articles