Home » विराट कोहली हो सकते हैं T20 विश्व कप से बाहर, 2 महीने से कर रहे हैं आराम…

विराट कोहली हो सकते हैं T20 विश्व कप से बाहर, 2 महीने से कर रहे हैं आराम…

by The Photon News Desk
T20 World Cup 2024
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खेल डेस्क/T20 World Cup 2024: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की पूरी सीरीज से ब्रेक पर रहे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि कोहली इसी साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विराट का टी20 वर्ल्ड कप में खेलना अभी तय नहीं है।

रोहित शर्मा ही होंगे टीम इंडिया के कप्तान

रोहित शर्मा को लेकर टीम मैनेजमेंट ये कंफर्म कर चुका है कि टी20 विश्व कप में भारतीय टीम उन्हीं की कप्तानी में खेलने जाएगी। वहीं कोहली को लेकर मैनेजमेंट अभी चुप्पी साधे हुए है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट कोहली के खिलाफ कोई कठोर फैसला लेने के लिए तैयार हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी राजकोट में एक कार्यक्रम के दौरान रोहित के खेलने पर मुहर लगाई थी, लेकिन विराट को लेकर उन्होंने कहा था कि उनकी भूमिका पर चर्चा की जाएगी।

T20 World Cup 2024: यह भी बताई जा रही वजह

विराट कोहली के नहीं खेलने को लेकर सेलेक्टर्स का यह भी मानना है कि वेस्टइंडीज की स्लो पिच कोहली को नहीं भाती इसलिए भी उन्हें इस टूर्नामेंट से दूर रखा जा सकता है। विराट ने वेस्टइंडीज में 3 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 37.33 की औसत से 112 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। कोहली ने वेस्टइंडीज में 19 वनडे खेले हैं जिसमें उन्होंने 58.92 की औसत से 825 रन बनाए हैं। वनडे में कोहली ने वेस्टइंडीज में खेलते हुए 4 शतक भी लगाए हैं।

विकेटकीपर को लेकर चल रही माथापच्ची

चयनकर्ताओं ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। हालांकि अभी विकेटकीपर की भूमिका को लेकर भी माथापच्ची चल रही है। ऋषभ पंत और केएल राहुल की फिटनेस इस वक्त टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पंत ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं की है। वहीं राहुल भी इंजरी की वजह से एनसीए में रिहैब कर रहे हैं। वैसे माना जा रहा है कि राहुल ही सेलेक्टर्स की पहली पसंद हो सकते हैं। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले ध्रुव जुरेल का नाम भी रेस में है। इसके अलावा जितेश शर्मा भी इस दौड़ में हैं।

READ ALSO : ऋषभ पंत को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI ने सुनाई अच्छी खबर, प्रशंसकों में खुशी की लहर

Related Articles