Home » Women’s Asia Cup 2024 : Asia Cup में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से दी शिकस्त

Women’s Asia Cup 2024 : Asia Cup में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से दी शिकस्त

by Rakesh Pandey
Women’s Asia Cup 2024
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खेल डेस्क : Women’s Asia Cup 2024 : भारतीय महिला टीम ने हरमनप्रीत की कप्तानी में एशिया कप में पाकिस्तान को सात विकेट से धूल चटा दी। श्रीलंका के दांबुला में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर एक दमदार शुरुआत की।

Women’s Asia Cup 2024 : स्मृति व शेफाली ने की शानदार बल्लेबाजी

भारतीय टीम की तरफ से दीप्ति ने तीन विकेट और रेणुका, पूजा और श्रेयांका ने दो-दो विकेट चटकाए। वही स्मृति मंधाना और शेफाली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी का दम दिखाया। शेफाली वर्मा ने 40 जबकि स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 14.1 ओवर में तीन विकेट पर जीत हासिल की।

Women’s Asia Cup 2024: पाकिस्तानी टीम को 108 रन पर समेटा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम को भारतीय टीम ने 19.02 ओवर में 108 रन पर ही समेटकर रख दिया। इससे पहले भी भारतीय टीम ने हरमनप्रीत की कप्तानी में एशिया कप में अपना दमखम दिखाया है। महिला एशिया कप T20 टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने 20 में से 17 मैच अपने नाम किए हैं।

Women’s Asia Cup 2024: भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह।

Read Also-Women’s Asia Cup 2024: आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

Related Articles