Home » Chaibasa Sports News : जूनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में पश्चिमी सिंहभूम के दो खिलाड़ी, चाईबासा में उत्साह

Chaibasa Sports News : जूनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में पश्चिमी सिंहभूम के दो खिलाड़ी, चाईबासा में उत्साह

Chaibasa Sports News : रग्बी जैसे कम लोकप्रिय खेल में जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

by Rajeshwar Pandey
Two rugby players from West Singhbhum selected for the Jharkhand team in the Junior National Rugby Championship.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : रग्बी खेल को लेकर अब ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में रुचि बढ़ रही है। तेलंगाना के हैदराबाद में 6 से 11 जुलाई तक आयोजित होने वाली ‘जूनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप’ के लिए झारखंड की अंडर-18 टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में पश्चिमी सिंहभूम जिले के दो प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाकर जिले का मान बढ़ाया है। चयनित खिलाड़ियों में चाईबासा जिले के तांतनगर प्रखंड के चिटीमिटी गांव की लक्ष्मी सावैयां और टोंटो प्रखंड के बामेबासा (रतांगोए गांव) के पुरूषोतम बारी शामिल हैं।

ग्रामीण प्रतिभाओं ने लहराया परचम

राष्ट्रीय मंच पर जगह बनाने वाले ये दोनों खिलाड़ी जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से जुड़े हैं। लक्ष्मी सावैयां सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, स्कॉट गर्ल्स (चाईबासा) की छात्रा हैं। पुरूषोतम बारी संत जेवियर्स इंटर कॉलेज, लुपुंगुटू में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। पश्चिमी सिंहभूम रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नरेश हेस्सा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों का चयन उनके लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति अद्भुत अनुशासन का परिणाम है। जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

जिले में रग्बी का बढ़ता क्रेज

पश्चिमी सिंहभूम रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नरेश हेस्सा नरेश हेस्सा ने भरोसा जताया कि लक्ष्मी और पुरूषोतम हैदराबाद में शानदार खेल दिखाकर झारखंड और पश्चिमी सिंहभूम का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि जिले के ग्रामीण इलाकों में रग्बी का स्तर लगातार सुधर रहा है और अब युवा इसे एक बेहतर करियर विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं

पश्चिमी सिंहभूम रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। इस बड़ी उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों में भारी उत्साह है और सभी ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

Read Also: Chaibasa News : चाईबासा में सांप काटने से 7 साल की बच्ची की मौत, घर में जमीन पर सो रही थी बच्ची

Related Articles

Leave a Comment