Home » Koderma Jiutiya Puja Accident : जिउतिया व्रत की तैयारी में हादसा, करंट लगने से श्रद्धालु महिला की हो गई मौत

Koderma Jiutiya Puja Accident : जिउतिया व्रत की तैयारी में हादसा, करंट लगने से श्रद्धालु महिला की हो गई मौत

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत बलरोटांड़ में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में 36 वर्षीय महिला की जान चली गई। बताया जाता है कि मृतका निर्मला देवी (पति विजय यादव) जिउतिया व्रत के निर्जला उपवास पर थी। अपने इकलौते पुत्र की लंबी उम्र की कामना को लेकर पूजा की तैयारी के दौरान महिला ने स्नान किया और गीले कपड़े घर के अंदर सुखाने के लिए तार पर फैलाने गई।

इसी दौरान वहां से गुजर रहा बिजली का एक कटा हुआ तार उस तार के संपर्क में आ गया। नंगे पांव होने के कारण श्रद्धालु महिला को बिजली का तेज करंट लगा और वह वहीं गिर पड़ी। गिरने की आवाज सुनकर घर में अफरातफरी मच गई।


आनन-फानन परिजनों ने तुरंत उन्हें निजी वाहन से कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिसमें एक पुत्र और दो पुत्रियां शामिल हैं। गांव के लोग घटना से गहरे शोक में डूब गए हैं।

Read Also- Malda Shoot out : मालदा में फिर गोलीबारी, तृणमूल कार्यकर्ता हत्याकांड के गवाह पर हमला

Related Articles