10

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गोइलकेरा प्रखंड में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसका इलाज चाईबासा के सदर अस्पताल में चल रहा है।
घर में रहने के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना कदमदीहा पंचायत के गुरगुड़िया गांव की है। गुरुवार शाम को इलाके में तेज बारिश हो रही थी। गांव के 51 वर्षीय पुतुल नायक और 48 वर्षीय प्रशांत गोप उस वक्त अपने घर पर ही मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और दोनों उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
Read Also: Jammu & Kashmir : गांदरबल में सोनमर्ग टनल के पास CRPF का वाहन हादसे का शिकार, छह जवान घायल

