Home » Jagannath Rath Yatra : 16 जुलाई की रथयात्रा के लिए राज्यपाल को दिया गया आमंत्रण, जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने सौंपा न्योता

Jagannath Rath Yatra : 16 जुलाई की रथयात्रा के लिए राज्यपाल को दिया गया आमंत्रण, जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने सौंपा न्योता

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की 16 जुलाई को आयोजित होने वाली रथयात्रा के लिए झारखंड के राज्यपाल को औपचारिक आमंत्रण दिया गया। शुक्रवार को जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें रथोत्सव-2026 एवं नेत्रदान महोत्सव में शामिल होने का न्योता सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को जगन्नाथपुर मंदिर के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ झारखंड की गौरवशाली रथयात्रा परंपरा की भी जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल के प्रति समिति की ओर से आभार भी व्यक्त किया गया।
जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के सचिव प्रसन्न कुमार ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष सह प्रथम सेवायत, सदस्य कमल ठाकुर और सदस्य गोपाल उपाध्याय भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल को 16 जुलाई को आयोजित होने वाली रथयात्रा का औपचारिक आमंत्रण दिया गया।

Related Articles

Leave a Comment