Home » Jamshedpur news :टेल्को प्रेमनगर श्री शिव हनुमान मंदिर में नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग की पुनर्स्थापना 

Jamshedpur news :टेल्को प्रेमनगर श्री शिव हनुमान मंदिर में नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग की पुनर्स्थापना 

प्रेमनगर में निकली कलश यात्रा शामिल हुई सैकड़ो महिलाएं

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur news: टेल्को प्रेमनगर स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर में श्री नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग पुनर्स्थापना महायज्ञ के पहले दिन आज भव्य कलशयात्रा निकाली गई। लगभग तीन सौ श्रद्धालु दोमुहानी संगम तट से कलश भरकर मंदिर परिसर तक जयघोष करते हुए पधारे । तत्पश्चात वेदीपूजन, कर्मकुटीर तथा जलाधिवास की वैदिक विधियां संपन्न कराई गई । संध्या समय स्थानीय महिला समिति ने भजन गायन का कार्यक्रम रखा एवं प्रसाद वितरण किया गया ।
दूसरे दिन शनिवार चार जुलाई को अन्नाधिवास, शय्याधिवास जैसे वैदिक कार्य संपन्न कराए जाएंगे।अंतिम दिन पांच जुलाई को नगरभ्रमण, नर्मदेश्वर शिवलिंग की पुनर्प्रतिष्ठा, श्रृंगार पूजा, पूर्णाहुति व भंडारे के साथ संपन्न होगा ।
संपूर्ण पुनर्स्थापना यज्ञ प्रयागवाले यज्ञाचार्य आचार्य श्री राजकुमार मिश्रा जी के मार्गदर्शन में आचार्यों के टीम द्वारा कराया जा रहा है । यज्ञ कार्य को संपन्न कराने में मंदिर कमिटी के धनंजय पांडे, संजय कुमार, दिलीप जयसवाल इत्यादि प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Comment