Home » Chaibasa News : सब-जूनियर राज्य एथलेटिक्स में सोनुवा की गुरुवारी बांकिरा ने जीता गोल्ड

Chaibasa News : सब-जूनियर राज्य एथलेटिक्स में सोनुवा की गुरुवारी बांकिरा ने जीता गोल्ड

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : धनबाद के मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 से 22 अगस्त तक आयोजित तीसरी झारखंड सब जूनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम की बेटी ने कमाल कर दिखाया है। यह प्रतियोगिता झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन और धनबाद एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले के 9 एथलीटों ने भाग लिया और सभी ने अपने-अपने इवेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिले को एकमात्र पदक सोनुवा प्रखंड के हातिमारा गांव की गुरुवारी बांकिरा ने दिलाया। गुरुवारी ने अंडर-16 बालिका वर्ग के 60 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

गुरुवारी की इस बड़ी उपलब्धि पर एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सह सांसद जोबा माझी, संरक्षक सह विधायक जगत माझी, मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष निरज संदवार, बलराज हिंदवार, महासचिव अजय नायक, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, संयुक्त सचिव काश्मीर, अर्जुन महाकुड, विजय वानरा, ओंकार महतो, संजीव बांहदा, राजू बिरुवा, पुनम पिंगुवा, शिव हेंब्रम, नरेंद्र, प्रीतम, मेघा नायक, त्रिपुरा, दुलाल, देवाशीष, पवन, मंतोष, राजेश, लखींद्र, मुन्ना, हेमंत, सोनु समेत जिले के तमाम खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Read Also Chaibasa News : पश्चिम सिंहभूम टी-20 लीग की ट्रॉफी का अनावरण 27 अगस्त को, 22 सितंबर से शुरू होगी लीग

Related Articles

Leave a Comment