Home » Jamshedpur News : स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी के साथ मनाया सावन महोत्सव

Jamshedpur News : स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी के साथ मनाया सावन महोत्सव

भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और महिला सशक्तीकरण पर वक्ताओं ने रखे विचार

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को सावन महोत्सव के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सावन माह के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक महत्व पर चर्चा करते हुए भारतीय परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती त्रिपुरा झा, विशिष्ट अतिथि जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना दुबे एवं भाजपा जिला मंत्री रिंकू सिंह ने भगवान शिव-पार्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि त्रिपुरा झा ने कहा कि सावन आध्यात्मिक वैभव और आत्मचिंतन का महीना है। भगवान शिव का स्वरूप विपरीत परिस्थितियों में भी संतुलन, आत्मनियंत्रण और धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि परिवार को सुचारु रूप से संचालित करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। माता सीता के जीवन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सावन आत्मबल, संयम और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देता है।
अर्चना दुबे ने कहा कि परिवार हमारी सबसे बड़ी ताकत है और उसे संस्कारित एवं सुदृढ़ बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम है। वहीं रिंकू सिंह ने भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन स्वदेशी जागरण मंच की जिला संयोजक राजपति देवी ने किया। इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व सदस्य मनोज कुमार सिंह, स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण सह-प्रमुख बंदेशंकर सिंह, जिला महिला प्रमुख सरोज सिन्हा, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख संगीता श्रीवास्तव, जिला महिला सह-प्रमुख ममता सिंह, मंजू ठाकुर, किरणजीत कौर, रिंकू दुबे, आशा सिंह, ममता साहू सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Comment