Home » Jamshedpur news : Tata Motors  का परचम, Mahindra को पीछे छोड़ बनी देश की नंबर-2 कार कंपनी         

Jamshedpur news : Tata Motors  का परचम, Mahindra को पीछे छोड़ बनी देश की नंबर-2 कार कंपनी         

by Arvind Shrivastava
TATA NEWS
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

jamshedpur :    Punch और Nexon ने पलटा खेल, भारतीय कार बाजार में चर्चा भारतीय कार बाजार में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा को पीछे छोड़ दिया है. Punch और Nexon की दमदार मांग के दम पर टाटा ने यह मुकाम हासिल किया है।

Tata Motors ने फिर मारी बाजी! Mahindra को पीछे छोड़ बनी देश की नंबर-2 कार कंपनी, Punch और Nexon ने पलटा खेल
टाटा पंच और नेक्सॉन कार फोटो एक्स से

भारतीय कार बाजार में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. वित्त वर्ष 2027 (FY27) की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने शानदार वापसी करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) को पीछे छोड़ दिया है. एसयूवी सेगमेंट में Punch और Nexon की जबरदस्त मांग के दम पर कंपनी ने दोबारा देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल निर्माता कंपनी का स्थान हासिल कर लिया है. हालांकि, पहले नंबर पर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का दबदबा अब भी बरकरार है.

पहली तिमाही में Tata ने Mahindra को ऐसे छोड़ा पीछे

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से जून 2026 के दौरान टाटा मोटर्स ने कुल 1,87,953 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री (डिस्पैच) की. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा इस दौरान 1,74,745 यूनिट्स पर सिमट गई। मारुति सुजुकी ने इस दौरान 5,25,228 यूनिट्स के साथ पहले स्थान पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. वहीं हुंडई मोटर इंडिया 1,39,374 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही।

Punch और Nexon बने Tata की सबसे बड़ी ताकत

टाटा मोटर्स की इस शानदार वापसी के पीछे उसकी एसयूवी लाइनअप की सबसे बड़ी भूमिका रही. कंपनी की Punch सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जिसकी 60,321 यूनिट्स की बिक्री हुई. इसके बाद Nexon ने 55,561 यूनिट्स के साथ कंपनी की बिक्री को मजबूत आधार दिया। इन दोनों मॉडलों ने न सिर्फ टाटा की कुल बिक्री बढ़ाई, बल्कि देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई.

Mahindra की उम्मीद बनी Scorpio

महिंद्रा की बात करें तो कंपनी के लिए Scorpio सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा. अप्रैल-जून तिमाही के दौरान Scorpio Classic और Scorpio N की कुल 44,590 यूनिट्स की बिक्री हुई. हालांकि, यह आंकड़ा टाटा की Punch और Nexon की संयुक्त बिक्री के मुकाबले काफी पीछे रहा । पिछले वित्त वर्ष FY26 में महिंद्रा ने टाटा को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन इस बार समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं.

EV और नए मॉडल्स से Tata को मिल रही मजबूती

टाटा मोटर्स का कहना है कि Tiago और Punch के नए अवतार को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. कंपनी के मुताबिक, पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक जैसे मल्टी-पावरट्रेन विकल्पों की वजह से ग्राहकों की रुचि लगातार बढ़ रही है.

साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी कंपनी को अच्छी ग्रोथ मिल रही है. टाटा का मानना है कि एंट्री-लेवल ईवी की बढ़ती मांग भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेजी से मुख्यधारा में ला रही है.

Sierra की सप्लाई बनी चुनौती, लेकिन उम्मीद बरकरार

कंपनी ने माना कि Sierra एसयूवी की सप्लाई में कुछ दिक्कतों की वजह से पहली तिमाही में डिलीवरी प्रभावित हुई. हालांकि, चुनिंदा सप्लायर्स के साथ उत्पादन बढ़ाने का काम जारी है और दूसरी तिमाही से डिलीवरी में तेजी आने की उम्मीद है. कंपनी का कहना है कि Sierra को लेकर ग्राहकों का उत्साह और बुकिंग दोनों मजबूत हैं, जिससे आने वाले महीनों में बिक्री और बेहतर हो सकती है।

Read Also- Jamshedpur News : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, बोली- ‘पैसा नहीं मिला तो मर जाएंगे’

Related Articles

Leave a Comment