Home » West Singhbhum Malaria : पश्चिमी सिंहभूम में मलेरिया का प्रकोप : 6 प्रखंड हॉटस्पॉट घोषित, प्रसूताएं और सहिया भी चपेट में

West Singhbhum Malaria : पश्चिमी सिंहभूम में मलेरिया का प्रकोप : 6 प्रखंड हॉटस्पॉट घोषित, प्रसूताएं और सहिया भी चपेट में

74 हजार लोगों की जांच की जांच,सामान्य मलेरिया में 1,584 लोगों में इसकी पुष्टि हुई है। ब्रेन मलेरिया (मस्तिष्क बुखार) 1,300 मरीजों में इसके खतरनाक लक्षण

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum Malaria
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मलेरिया ने पैर पसारना शुरू कर दिया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वर्तमान में सदर अस्पताल में प्रसव करा चुकीं दो महिलाएं और एक सहिया (स्वास्थ्य कार्यकर्ता) मलेरिया से पीड़ित होकर उपचाराधीन हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जिले के छह प्रखंडों को ‘मलेरिया हॉटस्पॉट’ घोषित कर दिया है।

‘मिशन उद्यम’ के तहत बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग

जिले में संक्रमण की रफ्तार भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 6 जुलाई से “मिशन उद्यम” और “मिशन उद्यम 2.0″के तहत महा-अभियान छेड़ रखा है। कुल स्क्रीनिंग में अब तक 74 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। सामान्य मलेरिया में 1,584 लोगों में इसकी पुष्टि हुई है।ब्रेन मलेरिया (मस्तिष्क मलेरिया) 1,300 मरीजों में इसके खतरनाक लक्षण पाए गए हैं।

चिंताजनक तथ्य

सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी के अनुसार, सबसे बड़ी चुनौती यह है कि संक्रमित पाए गए लोगों में 60 से 70 प्रतिशत मरीजों में मलेरिया का कोई बाहरी लक्षण  नहीं दिख रहा था।

हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन

पड़ोसी जिलों की स्थिति और मानसून के आगमन को देखते हुए उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 6 जुलाई से शुरू हुए विशेष अभियान के बाद जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है और अब प्रतिदिन लगभग 10,000 लोगों की मलेरिया जांच की जा रही है।

ये 6 प्रखंड बने ‘हॉटस्पॉट’

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले के निम्नलिखित क्षेत्रों में संक्रमण का सबसे ज्यादा असर है।
1. मनोहरपुर
2. टोन्टो
3. गोइलकेरा
4. सोनुवा
5. बंदगांव
6. बड़ाजामदा

बचाव और रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदम

मलेरिया के डंक को बेअसर करने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है प्रभावित हॉटस्पॉट इलाकों में ‘डेल्टामेथ्रिन’ कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है।जैविक नियंत्रण के तहत मच्छरों के लार्वा को खत्म करने के लिए गांवों के तालाबों और जलस्रोतों में गम्बूजिया मछली छोड़ी जा रही है और सुरक्षा कवच में उपायुक्त की पहल पर ग्रामीणों के बीच बड़े पैमाने पर मच्छरदानियों का वितरण किया गया है।

डॉ. जुझार मांझी

डॉ. जुझार मांझी

सिविल सर्जन की अपील

डॉ. जुझार मांझी ने आम जनता से अपील की है कि वे इस मौसम में सतर्क रहें। जरा सा भी बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और मच्छरों से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। मच्छरदानी लगाकर ही सोएं।

Read Also- South Eastern Railway : दक्षिण पूर्व रेलवे: मनीष जैन बने नए अपर महाप्रबंधक, संभाला कार्यभार

Related Articles

Leave a Comment