Home » Tatanagar Encroachment: टाटानगर रेलवे स्टेशन रि-डेवलपमेंट प्लान के तहत 32 दुकानों और मकानों पर गरजा बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण

Tatanagar Encroachment: टाटानगर रेलवे स्टेशन रि-डेवलपमेंट प्लान के तहत 32 दुकानों और मकानों पर गरजा बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसे लेकर बनाए गए रि-डेवलपमेंट प्लान के तहत शुक्रवार को टाटानगर रेलवे ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जमशेदपुर के बागबेड़ा और कीताडीह की ओर जाने वाली सड़क पर रेलवे का बुलडोजर चलाया गया।

इस दौरान लगभग 32 दुकानें और मकान हटा दिए गए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में आरपीएफ के जवान तैनात रहे। इसके अलावा, मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई थी। अतिक्रमण हटाओ अभियान का कहीं विरोध नहीं किया गया। इस अभियान के तहत तैनात किए गए मजिस्ट्रेट जमशेदपुर के सीओ मनोज कुमार ने बताया कि 27 मकानों और पांच दुकानों को तोड़ा गया है।

इसके पहले गुरुवार को इलाके में माइक से ऐलान कर लोगों को बता दिया गया था कि इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। सभी लोग अपना सामान हटा दें। ज्यादातर लोगों ने सामान हटा दिया था।

Related Articles