Home » Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पहुंचे रेलवे जीएम अनिल मिश्रा, आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन, XLRI के साथ समझौता

Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पहुंचे रेलवे जीएम अनिल मिश्रा, आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन, XLRI के साथ समझौता

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल मिश्रा ने सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। जीएम ने जमशेदपुर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur railway and XLRI (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल मिश्रा ने सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। जीएम ने जमशेदपुर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उन्नत बहु-विषयक डिविजनल ट्रेनिंग संस्थान (एमडीडीटीआई) का विधिवत उद्घाटन भी किया।

संस्थान बढ़ाएगा रेलवे कर्मियों की कार्यक्षमता

चक्रधरपुर मंडल द्वारा विकसित यह अत्याधुनिक प्रशिक्षण संस्थान रेलवे कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने और प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुराने रेलवे स्कूल भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर तैयार किए गए इस केंद्र में डिजिटल क्लासरूम, तकनीकी मॉडल और 100 सीटों वाला कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है।

एक्सएलआरआई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग लेंगे रेलकर्मी

इस ट्रेनिंग सेंटर में ब्रॉड गेज ट्रैक, रेलवे बोगी के मॉडल सहित इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन और मैकेनिकल विभागों के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण कक्ष बनाए गए हैं। इससे कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा। इस परियोजना की खास बात यह है कि जमशेदपुर के प्रतिष्ठित संस्थान एक्सएलआरआई के साथ समझौता किया गया है। इस सहयोग के तहत प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और डेटा एनालिटिक्स जैसे आधुनिक विषयों में उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो भारतीय रेलवे के लिए एक अनूठी पहल मानी जा रही है।

रीडेवलपमेंट कार्यों का भी लिया जायजा

अपने दौरे के दौरान जीएम अनिल मिश्रा ने टाटानगर स्टेशन के रीडेवलपमेंट कार्यों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी काम समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। अधिकारियों का मानना है कि यह नया ट्रेनिंग संस्थान आने वाले समय में भारतीय रेलवे के लिए उत्कृष्टता का केंद्र बनेगा और कर्मचारियों की दक्षता एवं उत्पादकता में वृद्धि करेगा। साथ ही, इससे टाटानगर को एक प्रमुख प्रशिक्षण हब के रूप में नई पहचान मिलेगी।

Read also Asam Vidhansabha Election : कांग्रेस-झामुमो में सीट शेयरिंग पर नहीं बनी सहमति, 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी झामुमो

Related Articles

Leave a Comment