Home » JamshedpurRamnavami : मानगो में चैत्र छठ और रामनवमी की तैयारी तेज, महापौर ने किया निरीक्षण

JamshedpurRamnavami : मानगो में चैत्र छठ और रामनवमी की तैयारी तेज, महापौर ने किया निरीक्षण

रामनवमी के मद्देनजर भी महापौर ने विशेष तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत, जल छिड़काव, पेयजल की उपलब्धता और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा।

by Mujtaba Haider Rizvi
Ramnavami and Chaitra Chhath preparations in Mango Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : आगामी चैत्र छठ पर्व और रामनवमी को लेकर मानगो नगर निगम क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में महापौर सुधा गुप्ता ने विभिन्न छठ घाटों और प्रमुख स्थलों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

छठ घाटों पर होगी प्रकाश की व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान महापौर ने साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए संबंधित विभागों को घाटों पर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी छठ घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रामनवमी के मद्देनजर भी महापौर ने विशेष तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत, जल छिड़काव, पेयजल की उपलब्धता और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा।

जल संकट को लेकर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश

इसके साथ ही महापौर ने नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी जोर दिया। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि एक समग्र और विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए, जिसमें जल स्रोतों की उपलब्धता, पाइपलाइन नेटवर्क की स्थिति, जल दबाव और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थायी समाधान शामिल हो।

जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का निकलेगा स्थायी समाधान

महापौर ने साफ किया कि जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि हर नागरिक को स्वच्छ और पर्याप्त पानी मिल सके। अंत में उन्होंने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करें, जिससे छठ और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों का आयोजन सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Read Also; RANCHI NEWS: हाई कोर्ट में झारखंड में लोकायुक्त और सूचना आयोग की नियुक्तियों पर सुनवाई

Related Articles