Home » Tatanagar RPF : टाटानगर रेलवे स्टेशन से 75 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Tatanagar RPF : टाटानगर रेलवे स्टेशन से 75 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

सभी ओडिशा के विभिन्न इलाकों से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे और यहां से गोरखपुर तथा बेतिया ले जाने की फिराक में थे। लेकिन, आरपीएफ की सतर्कता और मुस्तैदी के कारण उनकी योजना नाकाम हो गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 8 अप्रैल की रात चलाए गए अभियान के दौरान आरपीएफ टीम ने 75 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इसे अब तक की सबसे बड़ी गांजा बरामदगी में से एक माना जा रहा है।गिरफ्तार तस्करों में अजय कुमार, रवि कुमार उर्फ बेंगा, मोहित कुमार सिंह और राजा सोनार उर्फ राज हैं। सभी आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण (बेतिया) के निवासी बताए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि ये सभी ओडिशा के विभिन्न इलाकों से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे और यहां से गोरखपुर तथा बेतिया ले जाने की फिराक में थे। लेकिन, आरपीएफ की सतर्कता और मुस्तैदी के कारण उनकी योजना नाकाम हो गई।यह पूरी कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट कमांडर राकेश मोहन के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना (टाटानगर) के हवाले कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Comment