Home » Tata Station Railway News : टाटानगर से सफर की प्लानिंग है तो जान लें, 23 फरवरी से 1 मार्च तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

Tata Station Railway News : टाटानगर से सफर की प्लानिंग है तो जान लें, 23 फरवरी से 1 मार्च तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

Jharkhand Hindi News : रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को विशेष रूप से बदले हुए समय, रूट और रद्द तिथियों की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचने की सलाह दी है

by Rakesh Pandey
Tatanagar Train Cancelled
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनों के परिचालन में 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 के बीच व्यापक बदलाव किए गए हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विभिन्न तिथियों में कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट और डायवर्ट किया गया है। इसका सीधा प्रभाव टाटानगर से यात्रा करने वाले दैनिक और लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा।

मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

रेलवे के अनुसार 68045/68046 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू 24 और 25 फरवरी को रद्द रहेगी। 68077/68078 आद्रा–विलियामनगर–आद्रा मेमू 26 फरवरी और 1 मार्च को नहीं चलेगी। 68090/68089 आद्रा–मेदिनीपुर–आद्रा मेमू 23, 24, 26, 27 फरवरी और 1 मार्च को रद्द रहेगी।

इसी प्रकार 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू 24 और 25 फरवरी को रद्द रहेगी, जबकि 58053/68054 आद्रा–बराभूम मेमू 23 फरवरी को नहीं चलेगी। इन रद्द ट्रेनों का असर दैनिक यात्रियों और कामकाजी लोगों पर अधिक पड़ने की संभावना है।

एक्सप्रेस ट्रेनों में शॉर्ट टर्मिनेशन

टाटानगर से जुड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों में भी बदलाव किया गया है। 18019/18020 झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम एक्सप्रेस 23 और 24 फरवरी को बोकारो स्टील सिटी तक ही संचालित होगी। बोकारो स्टील सिटी से धनबाद के बीच सेवा अस्थायी रूप से रद्द रहेगी।

13503/13504 वर्दमान–हटिया–वर्दमान मेमू एक्सप्रेस 23 और 24 फरवरी को गोमो तक ही चलेगी। गोमो से हटिया खंड के बीच परिचालन बंद रहेगा। यह बदलाव लंबी दूरी के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है।

टाटा–आसनसोल–बीरभूम और हटिया रूट में बदलाव

68056/68060 टाटा-आसनसोल-बीरभूम मेमू पैसेंजर 25, 28 फरवरी और 1 मार्च को आद्रा तक सीमित रहेगी। आद्रा से आसनसोल खंड में सेवा रद्द रहेगी। इसके अतिरिक्त 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया- आसनसोल मेमू 23 फरवरी को आद्रा तक ही संचालित होगी और आद्रा–पुरुलिया सेक्शन में परिचालन बंद रहेगा।

18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 24, 25 और 28 फरवरी को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रूट से होकर संचालित होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मार्ग परिवर्तन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें। टाटानगर रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष रूप से बदले हुए समय, रूट और रद्द तिथियों की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है।

Read Also- RANCHI RAIL NEWS: हटिया रेलवे स्टेशन से 14 किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार, इतनी है कीमत

Related Articles

Leave a Comment