जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रारंभिक विद्यालयाें में कार्यरत ऐसे शिक्षक जिन्हें ग्रेड 7 व 4 में प्राेन्नति मिलनी है, उनके लिए खुशखबरी है। ऐसे 1180 शिक्षकाें की मेधा सूची जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने प्राेन्नति के लिए गुरूवार काे जारी कर दी है। संबंधित सूची जिले अधिकारिक वेबसाईट www.jamshedpur.nic.in पर अपलाेड कर दी गयी है। जिस पर विजिट कर शिक्षक सूची देख सकते हैं। वहीं सूची जारी करने के साथ ही शिक्षा विभाग ने इसमें शामिल शिक्षकों से प्रकाशित औपबंधिक सूची के संदर्भ में दावा/आपत्ति की मांग की है।
जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षक 20 फरवरी तक प्रपत्र में अपना त्रुटि सुधार संबंधी दावा आपत्ति डीएसई कार्यालय में साक्ष्य के साथ जमा करेंगे। इन आपत्तियाें के निराकरण के बाद प्राेन्नति की फाईनल सूची जारी हाेगी। मालूम हाे कि वर्ष 2015-16 के बाद जिले के शिक्षकाें काे अब प्राेन्नति मिलने जा रही है।
तीन महीने से चल रही है प्राेन्नति की प्रक्रिया:
शिक्षकाें काे प्राेन्नति देने की यह प्रक्रिया पिछले तीन महीने से चल रही है। इस क्रम में पिछले वर्ष दिसंबर में जिले के प्रारंभिक शिक्षकों को ग्रेड-4 (भाषा, विज्ञाण एवं गणित एवं समाजिक अध्ययन) एवं ग्रेड-7 में प्रोन्नति देने हेतु 1010 शिक्षकाें की औपबंधिक वरीयता सूची तैयार कर अधिकारिक वेबसाईट www.jamshedpur.nic.in पर अपलाेड करते हुए दावा-आपत्ति की मांग की गई थी। उक्त के आलोक में सभी संबंधित शिक्षक एवं अन्य के द्वारा अपना दावा-आपत्ति साक्ष्य सहित नियंत्री पदाधिकारी के माध्यम से दिनांक 10 जनवरी तक हार्ड कॉपी अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जमा किया गया था।
इस दाैरान करीब 250 से अधिक प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम रूप से औपबंधिक वरीयता सूची तैयार की गयी है। जिसमें 170 नए शिक्षक एड हुए हैं। यही वजह है कि इस मेधा सूची में प्राेन्नति पाने वाले शिक्षकाें की संख्या बढ़ गयी।
ग्रेड 7 में प्राेन्नति पाने वाले शिक्षक बनेंगे प्रधानाध्यापक:
प्राेन्नति प्रक्रिया के तहत ग्रेड 7 में कुल 97 शिक्षकाें काे प्राेन्नति दी जाएगी। इस ग्रेड में प्राेन्नति पाने वाले शिक्षक प्रधानाध्यापक बनेंगे। वहीं इस सूची पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अरूण कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकाें के प्राेन्नति में लगातार देरी की जा रही है। लेकिन अब मेधा सूची जारी करना अच्छी पहले है। विभाग काे जल्द से जल्द जारी औपचारिकता काे पूरा कर प्राेन्नति की फाईनल सूची जारी करे। क्याेंकि इसका इंतजार शिक्षक कई वर्षाें से कर रहे हैं।
विभिन्न ग्रेड में प्राेन्नति पाने वाले शिक्षकाें की संख्या:
ग्रेड-7: 97
ग्रेड-4: 1083
आर्ट्स- 387
भाषा-419
साइंस-277

