Home » Teachers Found Absent: सरकारी स्कूल के 1097 शिक्षक मिले अनुपस्थित, वेतन काटने का निर्देश

Teachers Found Absent: सरकारी स्कूल के 1097 शिक्षक मिले अनुपस्थित, वेतन काटने का निर्देश

by Rakesh Pandey
Teachers Found Absent
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/Teachers Found Absent: समाहरणालय सभागार में गुरुवार को हुई बैठक में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने शिक्षा विभाग की समीक्षा की, जिसमें

बताया गया कि सभी विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी में प्रतिदिन दर्ज करने को कहा गया। 15 जुलाई को शिक्षकों के उपस्थिति की जांच की गई, जिसमें 1597 में 1546 स्कूलों के शिक्षकों द्वारा उपस्थिति दर्ज की गई थी, जबकि 1097 शिक्षक अनुपस्थित मिले। उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि जो ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज नहीं कराते हैं, उन्हें उस दिन की सैलरी नहीं दें। इसी प्रकार बच्चों की उपस्थिति भी विद्यालय के प्राचार्य ई-विद्यावाहिनी में अपलोड कराएंगे।

Teachers Found Absent: निजी स्कूलों के 45 हजार बच्चों का जमा नहीं हुआ आधार नंबर, 15 दिनों का दिया गया समय

सरकारी स्कूलों में अध्ययरत 97.11 फीसदी बच्चों का आधार कार्ड बना है, जबकि 5000 बच्चों का बनाना शेष है। वहीं 45,511 बच्चे निजी स्कूलों के हैं, जिनका आधार नंबर अब तक जमा नहीं किया गया है, संबंधित विद्यालय के प्राचार्य को 15 दिनों के अंदर आधार नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

छात्रों के बैंक खाता खुलवाने की समीक्षा में पाया गया कि कुल 1,71,244 में से 12,782 बच्चों का बैंक खाता नहीं है। संबंधित क्षेत्र के बैंक और पोस्ट ऑफिस से समन्वय बनाते हुए इस माह के अंत तक शत प्रतिशत बैंक खाता खुलवाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों की छात्रवृत्ति की राशि हो या अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए बैंक खाता जरूरी होता है, इसलिए इसे अभियान चलाकर खोलें।

Teachers Found Absent: ईको क्लब खोलने का निर्देश

सरकारी स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से ईको क्लब का गठन करते हुए पौधारोपण कराने पर बल दिया गया। जिला अंतर्गत कुल 1597 स्कूलों में से 1519 में ईको क्लब गठित हैं, शेष विद्यालयों में जल्द गठन का निर्देश गया।

Teachers Found Absent: सीएम स्कूल में 468 सीट रिक्त

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन की समीक्षा में पाया गया कि कुल 2818 सीटों में से 2350 बच्चों का नामाकंन हो चुका है, रिक्त 468 सीटों पर 31 जुलाई तक नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। केजीबीवी में 31 तक नामांकन कराएं

केजीबीवी की समीक्षा में डुमरिया केजीबीवी के कक्षा 9वीं एवं 11वीं में कुल 42 सीट तथा बहरागोड़ा केजीबीवी के कक्षा 11वीं में रिक्त 11 सीटों पर वेटिंग लिस्ट से 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से नामांकन पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Teachers Found Absent: आधे से कम छात्राओं को मिला योजना का लाभ

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ जिले के 30218 छात्राओं को दिया जाना है, जिसमें अब तक 11,500 फॉर्म प्राप्त हुए हैं। सभी बीईईओ को संबंधित सीडीपीओ से फॉर्म लेकर बच्चों से भराते हुए जिला समाज कल्याण कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया गया, ताकि ससमय उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

Teachers Found Absent: सभी सरकारी स्कूल में होना है रेनवाटर हार्वेस्टिंग

दुर्गम क्षेत्र के 10 स्कूलों में बिजली नहीं है, उन विद्यालयों में तात्कालिक व्यवस्था के तहत सोलर पैनल लगवाने एवं विद्युत विभाग से समन्वय बनाते हुए पूर्णकालिक विद्युत व्यवस्था का निर्देश दिया गया। सभी सरकारी विद्यालयों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग किया जाना है, कुल 1597 में से 329 स्कूलों में बना है, सभी बीडीओ को मनरेगा से अभिसरण कराते हुए रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का कार्य स्कूलों में पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।

इसमें बताया कि रूआर कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय कार्यशाला 20 जुलाई को साकची स्थित रवींद्र भवन में प्रस्तावित है। आज की बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार व अन्य विभागीय पदाधिकारी-कर्मी बैठक में उपस्थित रहे।

 

Read also:- JCECEB: बीएड काॅलेजाें में दाखिले के लिए काउंसलिंग की तिथि घाेषित, 25 जुलाई तक हाेगा रजिस्ट्रेशन

Related Articles