टोक्यो के 38 साल के शोजी मोरिमोटो नाम के व्यक्ति की नौकरी ऐसी है कि हममें से ज़्यादातर लोग उनसे जलेंगे। उन्हें ‘कुछ भी नहीं’ करने के लिए पैसे मिलते हैं। वह कस्टमर्स के साथ टाइम स्पेंड करने के तौर पर प्रति बुकिंग 10,000 येन (लगभग 5,633 रुपये) चार्ज करते हैं।
मिलियन में हैं फ़ॉलोअर
दुबले-पतले शरीर और एवरेज दिखने वाले मोरिमोटो के पास अब ट्विटर पर करीब 25 लाख फॉलोअर हैं, जहां से उन्हें अपने ज्यादातर क्लाइंट मिलते हैं। उनमें से लगभग 25% कस्टमर्स ऐसे हैं जो बार-बार उनके पास आते हैं, जिनमें से एक ने उन्हें 270 बार बुक किया है।
क्या है उनका काम?
शोजी मोरिमोटो का काम कुछ भी नहीं करना है। वह लोगों के साथ समय बिताते हैं, और इसके लिए उन्हें पैसे मिलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस काम से सालाना करीब 60 लाख रुपए तक कमा लेते हैं। जापान में उनकी सर्विस इतनी फेमस हो गई हैं कि बहुत से लोग उससे मिलना चाहते हैं।
इमोशनल सपोर्ट
मोरिमोटो अपने क्लाइंट्स को बिना जज किये इमोशनल सपोर्ट देते हैं। जापान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह लोगों को अकेलापन कम करने में मदद करते हैं, शोजी उनके साथ लंच या डिनर करके अपनी मौजूदगी का एहसास कराते हैं। खास बात यह है कि वह अपराध या किसी भी तरह के शारीरिक संबंधों के बारे में बात करने से बचते हैं।
जापान में बढ़ता अकेलेपन
जापान की जनसंख्या हर साल कम होती जा रही है जिस वजह से जापान में अकेलेपन की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है इस अकेलेपन से निपटने के लिए जापान ने “Ministry of Lonelines” की स्थापना भी की है। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार जापान में हर साल लगभग 40,000 लोग अपने घरों में अकेले मरते हैं, उनके अंतिम समय में उनके साथ कोई नहीं होता। यह दिल दहला देने वाली सच्चाई बताती है कि अकेलेपन से जूझने वाले कई लोग किस तरह के स्ट्रगल फेस कर रहे हैं।

