Home » ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा होगी आसान, बढ़ेंगे जनरल कोच

ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा होगी आसान, बढ़ेंगे जनरल कोच

कोरोना काल में जनरल कोच की संख्या को घटाकर एक या दो तक सीमित कर दिया गया था, लेकिन रेलवे बोर्ड ने हाल ही में ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाने को स्वीकृति दी है। दिसंबर से फरवरी के बीच ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाकर दो से चार या छह कर दी जाएगी।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे जनरल टिकट पर यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने जा रहा है। जनरल कोच में यात्रियों को अब आसानी से सीटें मिलेंगी, जिससे आरक्षित श्रेणी के स्लीपर और एसी कोच में अनारक्षित यात्रियों की भीड़ कम होगी। दिसंबर से, ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाकर दो से चार या छह की जाएगी।

बढ़ती मांग का जवाब

कोरोना काल में जनरल कोच की संख्या को घटाकर एक या दो तक सीमित कर दिया गया था। इसके बाद से जनरल कोच की संख्या बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही थी। रेलवे बोर्ड ने हाल ही में ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाने को स्वीकृति दी है, जिससे अब एक जनरल कोच में 80 सीटें होंगी। पहले अधिकतम 160 जनरल सीटें मिलती थीं, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 240 से 480 हो जाएगी।

बरेली से गुजरने वाली ट्रेनों में बदलाव

बरेली के रास्ते चलने वाली 190 ट्रेनों में से 150 में जनरल कोच जोड़े जाएंगे। दिसंबर का महीना इसलिए चुना गया है क्योंकि इस दौरान कोहरे के कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त किया जाता है। इस वर्ष अब तक बरेली के रास्ते 14 ट्रेनों को निरस्त किया गया है और 28 की संख्या में कमी की गई है।

दिसंबर से फरवरी तक ट्रेनों में कोच बढ़ाने का मिलेगा समय

रेलवे को दिसंबर से फरवरी तक के समय में ट्रेनों में कोच बढ़ाने का अवसर मिलेगा, और इस दौरान एक जनवरी से ट्रेनों की समय सारणी में भी बदलाव किया जाना है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने पुष्टि की है कि कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच पहले ही लगाए जा चुके हैं, और दिसंबर में अन्य ट्रेनों में भी इस बदलाव को लागू किया जाएगा।

read Also- Jharkhand Train accident : हादसे की चपेट में आया इंजन, बड़ी दुर्घटना टली, साजिश की संभावना

Related Articles