Jamshedpur : कोलकाता में 25 से 30 मई 2026 तक आयोजित लेक स्कूल रोइंग रेगाटा में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए। अकादमी के खिलाड़ियों ने इंडोर और आउटडोर दोनों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन किया।
इंडोर रोइंग (एर्गो) प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स वर्ग में श्रेया कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं सीनियर बॉयज़ वर्ग में सुकलाल टुडू ने कांस्य पदक हासिल किया।
आउटडोर प्रतियोगिताओं में भी टीएसएएफ रोइंग अकादमी का दबदबा देखने को मिला। सीनियर बॉयज़ डबल स्कल स्पर्धा में सुकलाल टुडू और प्रदीप कुमार महतो की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर गर्ल्स डबल स्कल स्पर्धा में श्रेया कुमारी और स्वेता ने रजत पदक हासिल किया। वहीं जूनियर गर्ल्स कॉक्सलेस फोर स्पर्धा में मिमांसा, चित्रा, अव्या और मुस्कान की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोगी स्टाफ के समर्पण का परिणाम है। साथ ही यह टीएसएएफ रोइंग अकादमी के सुदृढ़ प्रशिक्षण कार्यक्रम और युवा खिलाड़ियों के विकास में जेसीएपीसीपीएल के सहयोग को भी दर्शाता है जेसीएपीसीपीएल, टीएसएएफ रोइंग अकादमी का स्पोर्ट्स डेवलपमेंट पार्टनर है।
टीएसएएफ रोइंग अकादमी भविष्य के चैंपियनों को तैयार करने और युवा खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के अवसर प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
Read Also: Palamu Murder : पलामू में ब्याज के पैसे को लेकर पारा शिक्षक की हत्या, साथी शिक्षक गिरफ्तार

