लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि की संभावना है।
गोरखपुर में सबसे अधिक बारिश, झांसी सबसे गर्म
गोरखपुर में 19.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान 28.4℃ रहा। वहीं, झांसी में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 40.6℃ रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 28 मई तक बारिश और गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
इन जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर समेत पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी है।
चेतावनी वाले अन्य जिले
मध्य यूपी : लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या आदि
पश्चिमी यूपी : मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, मुरादाबाद
बुंदेलखंड और पूर्वांचल : झांसी, ललितपुर, वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज आदि।
अगले कुछ दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 28 मई तक यूपी में गरज-चमक और बौछारों की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी।
Read Also: Aaj ka Mausam : झारखंड में आज भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट : IMD की चेतावनी

