Home » XLRI : एनसेंबल वलहल्ला 3 से 5 नवंबर तक, उस्ताद अमित त्रिवेदी व काॅमेडियन निशांत सूरी देंगे प्रस्तुति

XLRI : एनसेंबल वलहल्ला 3 से 5 नवंबर तक, उस्ताद अमित त्रिवेदी व काॅमेडियन निशांत सूरी देंगे प्रस्तुति

by Rakesh Pandey
उस्ताद अमित त्रिवेदी व काॅमेडियन निशांत सूरी देंगे प्रस्तुति
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआई के विद्यार्थियों के वार्षिक कार्यक्रम एनसेंबल वलहल्ला के 24वें सांस्करण की तैयारी शुरू हाे गयी है। यह वार्षिक सांस्कृतिक, खेल और प्रबंधन उत्सव की शुरुआत 3 नवंबर से हाेगी जबकि 5 नवंबर को इसका समापन हाेगा। इस तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम में देश भर के 45 से अधिक बी स्कूलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। वहीं इसमें 30 से अधिक स्पपर्धाएं होंगी। इस वर्ष एनसेंबल वलहल्ला का थीम “अनंत काल की गूंज” है।

संस्थान की ओर से बताया गया कि इसका उद्घटान दाे अक्टूबर काे टाटा ऑडिटोरियम में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एचसीएल टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ एवं संपर्क फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष विनीत नायर शामिल होंगे। नायर एक्सएलआरआई यहां संस्थान के छात्र-छात्राओं संबोधित करेंगे। इस महोत्सव में 25 से अधिक प्रमुख कार्यक्रम शामिल होंगे, जिनमें “द नेक्स्ट जेन लीडर,” “स्ट्राइक ऑर यील्ड,” “वॉर ऑफ विट्स” आदि शामिल है। इन रोमांचक प्रतियोगिताओं के अलावा महोत्सव में एक आइडिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज समृद्ध बातचीत में शामिल होंगे। इस वर्ष के मुख्य वक्ता बिश्वपति सरकार हैं।

जानिए इस कार्यक्रम के बारे में:

वलहल्ला कार्यक्रम की बात करें ताे यह संस्कृति, खेल और प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, जिसमें प्रतियोगिताओं के साथ ही प्रतिभाओं की श्रृंखला देखने को मिलती है। प्रतिभागी इसमें रणनीति, मानव संसाधन, सामाजिक कारणों, परामर्श, रणनीति, कला और नृत्य आदि गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। यह कार्यक्रम इस बार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से हाेगा।

काैन काैन से कार्यक्रम आयाेजित हाेंगे:
इस कार्यक्रम में कई पैनल भी शामिल होंगे। स्टॉकलोपीडिया के मोहित और मयूना जैन तथा हर्ष और हेतवी कामदार के साथ फाइनांस पर एक पैनल डिस्कशन होगा। वहीं इंटरट्रेनर पैनल में सौम्या टंडन और श्रेया मेहता शामिल होंगी। सीएचआरओ पैनल में महिंद्रा के एचआर प्रमुख विनय अग्रवाल, अरविंद ग्रुप में सीएचआरओ असीम जगदाले शामिल होंगे। अंत वन असिस्ट के सीईओ सुब्रत पाणि, किर्नी में एचआर प्रमुख राखी मलिक और चेटचैट की सीईओ और बायजूज में मार्केटिंग की पूर्व प्रमुख चेतना वशिष्ठ व्यापार जगत के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्रदान करेंगी।

उस्ताद अमित त्रिवेदी व काॅमेडियन निशांत सूरी देंगे प्रस्तुति

इस वर्ष उत्सव का सबसे प्रतीक्षित हिस्सा प्रो-शो ऑफलाइन होगा, जिसकी एक्सएलआरआई में लाइव प्रदर्शन की सुविधा रहेगी। 3 नवंबर को प्रसिद्ध बैंड इंडियन ओसियन की ओर से मनोरंजन किया जायेगा। उसके बाद 4 नवंबर को स्टैंड-अप कॉमेडियन निशांत सूरी और 5 नवंबर को ग्रैंड फिनाले होगा संगीत उस्ताद अमित त्रिवेदी अपनी प्रस्तुति देंगे।

READ ALSO : अर्जुन-भूमि की फिल्म The Lady Killer का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्या है रिलीज डेट

Related Articles